Breaking News

मार्केट में लगा बड़ा चलता फिरता रेस्टोरेंट नगर निगम ने किया जब्त

अमृतसर,2 जनवरी (राजन): शहर में लंबी सी बस नुवां बड़े-बड़े रेस्टोरेंट अवैध रूप से मार्केटो में लगने शुरू हो गए हैं। ऐसा ही एक चलता फिरता बड़ा रेस्टोरेंट कबीर पार्क मार्केट में पिछले शुक्रवार को लग गया। इसकी सूचना नगर निगम के एस्टेट विभाग को मिलने पर विभागीय अधिकारी धर्मेंद्रजीत सिंह अपनी टीम और नगर निगम की पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे।

चलते फिरते बड़े रेस्टोरेंट को जब्त करते हुए निगम अधिकारी व मुलाजिम।

मार्केट में इतने बड़े रेस्टोरेंट  को हटाने के लिए नगर निगम की बड़ी-बड़ी मशीनें और टोह मशीन को मंगवा कर इस रेस्टोरेंट को वहां से हटाकर नगर निगम कार्यालय में लाया गया। इस तरह के दो अन्य बड़े-बड़े रेस्टोरेंट भी मार्केट में लगे हुए हैं। जिससे मार्केट में अवैध कब्जा होने से ट्रैफिक पर भी असर पड़ रहा है। धर्मेंद्र जीत सिंह ने कहा कि अन्य दो लगे बड़े-बड़े रेस्टोरेंट को भी जब्त किया जाएगा।

एन आर आई की जमीन के बाहर अवैध कब्जा हटाया

पिछले दिनों गुरु नानक देव युनिवर्सिटी में एन आर आई सम्मेलन दौरान एक शिकायत आई थी कि कबीर पार्क मार्केट में एनआरआई की जमीन के बाहर बरामदे में किसी द्वारा हो अवैध तौर पर पक्का निर्माण करके कब्जा किया हुआ है। जिस पर आज एस्टेट विभाग के अधिकारियों द्वारा इस पक्के निर्माण को हटा दिया गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम अमृतसर मेयर चुनाव दोबारा करवाने को लेकर हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका खारिज

अमृतसर, 25 मई(राजन): नगर निगम अमृतसर मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *