Breaking News

अमृतसर एयरपोर्ट से लंदन के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही

अमृतसर, 15 जनवरी (राजन):  अमृतसर एयरपोर्ट से लंदन के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने से पंजाब वासियों को लाभ मिलने जा रहा है।अमृतसर से लंदन के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है, जिसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी, क्योंकि इससे पहले यात्रियों को लंदन जाने के लिए पहले दिल्ली जाना पड़ता था और फिर वहां से लंदन की फ्लाइट पकड़नी पड़ती थी, लेकिन अब एयर इंडिया अमृतसर से लंदन के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत पंजाब वासियों को फायदा होगा। बता दें कि ‘आप’ सासंद राघव चड्ढा ने इस मुद्दे को लेकर लोकसभा में पहल के आधार पर मांग रखी थी, जिसमें राघव चड्ढा ने कहा था कि पंजाब में कहने को तो 2 इंटरनैशनल एयरपोर्ट हैं, लेकिन वे सिर्फ नाम के ही एयरपोर्ट हैं। राघव चड्ढा ने पंजाब के इन एयरपोर्ट्स को बाहरी देशों से जोड़ने की मांग रखी थी तथा इन्हीं मांगों को मुख्य रखते हुए एयर इंडिया अब अमृतसर से लंदन के लिए सीधी उड़ान शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत अब पंजाब वासियों को दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार के ‘अपना कारोबार, अपनी पहचान’ कैंपेन के तहत डिस्ट्रिक्ट लेवल फंक्शन में 100 उद्यमी महिलाओ को किया गया सम्मानित

अमृतसर,16 मार्च(राजन):मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में, पंजाब सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *