Breaking News

नगर निगम ने अपनी करोड़ों की जमीन पर हो रहे कब्जे को हटाया

अमृतसर,17 फरवरी (राजन): नगर निगम के एस्टेट विभाग द्वारा अपनी करोड़ों की जमीन पर हुए कब्जे को हटाया गया है।88 फीट रोड के नजदीक श्री राम एवेन्यू क्षेत्र में  नगर निगम की 5 एकड़ जमीन है।

इस जमीन के साथ निगम द्वारा पार्क बनाया जाना है। इस जमीन पर पहले से दो घर बन चुके हैं। अब किसी द्वारा लगभग 1 एकड़ जगह पर तीन प्लाट बनाकर चारदीवारी कर ली गई थी। इसकी शिकायत नगर निगम कमिश्नर के पास आने पर एस्टेट विभाग की टीम द्वारा डिच मशीन के माध्यम से तीनों प्लाटों की चारदीवारी को हटा दिया गया। एस्टेट विभाग द्वारा दो पक्के बन चुके घरों को हटाने के लिए एमटीपी विभाग को लिखकर भेज दिया गया है।

अवैध कब्जे हटाए

एस्टेट विभाग की टीम द्वारा आज रामबाग क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर किए गए अवैध कब्जों को हटा कर सामान जब्त किया गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

वॉल्ड सिटी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा तंबाकू /सिगरेट विक्रेताओं के खोखे हटाए गए : पवित्र सिटी घोषित होने पर की गई कार्रवाई

कार्रवाई करते हुए एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह और उनकी टीम। अमृतसर, 7 मार्च (राजन): …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *