Breaking News

जी-20 शिखर सम्मेलन : एलीजिबल एक ही टेंडर आने पर सड़कों को बनवाने और एलईडी स्ट्रीट लाइट खरीदने के टेंडर लगे दोबारा

अमृतसर, 17 फरवरी (राजन): गुरु नगरी अमृतसर में 15 मार्च से शुरू होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर नगर निगम द्वारा शहर को सवारने का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा 15 करोड़ रुपयों की लागत से शहर की जीटी रोड बनाने के टेंडर लगाए गए थे। दूसरी बार लगाए गए इस टेंडर में 3 पार्टियों द्वारा भरे गए। इस टेंडर की टेक्निकल बिड खोलने पर सिर्फ एक ही पार्टी एलीजिबल पाई गई। जिस कारण  निगम द्वारा इस टेंडर को दोबारा लगा दिया गया है। अब टेंडर की टेक्निकल बिड 24 फरवरी को खुलेगी। अब तीसरी बार यह टेंडर लगने पर एक ही एलीजिबल पार्टी आने पर टेंडर मंजूर हो जाएगा। इस टेंडर की टेक्निकल और फाइनैंशल बिड खुलने के उपरांत लोकल बॉडी विभाग चंडीगढ़ से वेट होने के बाद 28 फरवरी तक वर्क आर्डर भी जारी हो जाएगा।14 मार्च से पहले 15 करोड़ रुपयों की लागत से जीटी रोड की सड़कें बन जाएंगी।

एलइडी स्ट्रीट लाइट का भी दोबारा लगा टेंडर

इसी तरह से नगर निगम द्वारा शहर के सभी मुख्य मार्गों पर 4.97 करोड़ रुपयों की लागत से एलइडी स्ट्रीट लाइट लगाई जानी है। इसका टेंडर जारी किया गया था। टेक्निकल बिड खोलने पर इस टेंडर को 2 पार्टियों ने भरा था। इसमें भी  एक ही पार्टी एलीजिबल पाई गई। इस तरह से यह टेंडर भी  निगम द्वारा दोबारा लगा दिया गया है। इस टेंडर को 8 मार्च को खोला जाएगा। निगरान इंजीनियर ओ एंड एम सतिंदर कुमार ने बताया कि नगर निगम का स्ट्रीट लाइट विभाग अपने सुथार पर ही शहर के सभी मुख्य मार्गों पर लगी रोड लाइट को ठीक करवा रहा है। उन्होंने बताया कि जी-20 रूट पर आने वाले दिनों में सभी लाइटें लगा दी जाएगी।

पेंटिंग और चित्रकारी का चल रहा कार्य

नगर निगम द्वारा जी-20 रूट पर पेंटिंग और चित्रकारी बड़े पैमाने पर करवाई जा रही है। रेलवे वर्कशॉप के बाहर पेंटिंग प्रीयोग्यता भी करवाई जा रही है।

निगम निगरान इंजीनियर सिविल दपिंदर सिंह संधू ने बताया कि शहर में बड़े पैमाने पर पेंटिंग, चित्रकारी  और रंग रोगन,कली करवाई जा रही है। शहर के डिवाइडरो में भी रंग रोगन का कार्य  चल रहा है। इसके साथ साथ जी-20 प्रतिनिधियों ने जिस जिस बड़े-बड़े संस्थान में जाना है, उनको भी अपने अपने संस्थान सवारने के लिए कहा जा रहा है।

बड़े पैमाने पर साफ-सफाई का होगा कार्य

जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर शहर की साफ-सफाई का कार्य भी बड़े पैमाने पर चल रहा है। नगर निगम द्वारा पहले जितनी सफाई अपने स्तर पर करवाई जाती थी और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने के लिए कंपनी को ठेका दिया हुआ है, यह तो लगातार जारी रहेगा। इसके साथ साथ निगम 1 महीने के लिए शहर की साफ सफाई के लिए बड़े पैमाने पर ट्रैक्टर ट्राली और लेबर हायर कर रहा हैऔर स्मार्ट डस्टबिन खरीदने का वर्क आर्डर भी जारी हो चुका है। निगम अपने सफाई सेवकों के लिए वर्दियां,जैकेट, ग्लव्स तथा अन्य सामग्री की खरीद करने जा रहा है।

लगातार मीटिंगो का सिलसिला जारी

नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि द्वारा जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लगातार अपने अधिकारियों के साथ मीटिंगो का सिलसिला जारी रखा हुआ है। संदीप ऋषि ने बताया कि नगर निगम जी-20 शिखर सम्मेलन के सभी कार्य हर हालत  में पूरे करवाएगा। उन्होंने कहा कि इस वक्त बड़े पैमाने पर शहर की सड़कें बनवाने के कार्य चल रहे हैं। सीवरेज डिसिल्टिंग का भी कार्य हो रहा है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अनाधिकृत कालोनियों पर ए डी ए, पुड्डा ने की कार्रवाई

अनाधिकृत कालोनियों को ध्वस्त करने की विभिन्न तस्वीरें।  अमृतसर,4 जुलाई (राजन):पंजाब सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *