Breaking News

पीएसईबी का पांचवी कक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 3:00 बजे आएगा

अमृतसर,6 अप्रैल (राजन): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड  द्वारा आज कक्षा 5वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा दोपहर 3 बजे की जाएगी। यह जानकारी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के वाइस चेयरमैन डॉ. वरिंद्र भाटिया ने दी। उन्होंने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।

रोल नंबर व नाम से चेक करें रिजल्ट

डॉ. वरिंद्र भाटिया ने बताया कि रिजल्ट पहले 5 अप्रैल को घोषित किया जाना था। लेकिन किन्हीं विभागीय कारणों के चलते ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि आज दोपहर 3 बजे रिजल्ट डिक्लेयर कर दिया जाएगा। सभी छात्र और उनके अभिभावक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर या नाम से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

छात्र अपना रिजल्ट पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pseb–ac.in/5th-class-result/  पर जाकर देख सकते हैं, इस साइट के जरिए रिजल्ट डाउनलोड भी किया जा सकता है। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा 2026 8वीं, 10वीं, 12वीं क्लास की तैयारी पूरी कर ली है: ज़िले में कुल 220 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं

अमृतसर, 14 फरवरी(राजन): शिक्षा विभाग पंजाब के निर्देशों के तहत पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *