
अमृतसर,11 अप्रैल (राजन):बैसाखी और खालसा स्थापना दिवस के अवसर पाकिस्तान गए एक सिख श्रद्धालु की मौत हो गई। पाकिस्तान सरकार ने शव का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। जल्द ही शव को अब अटारी सीमा के रास्ते भारत भेजने की कोशिश की जाएगी। मृतक की पहचान जालंधर निवासीजोगिंदर सिंह के रूप में हुई है।जालंधर निवासी जोगिंदर सिंह 9 अप्रैल को ही जत्थे के नेता अमरजीत सिंह के साथ पाकिस्तान पहुंचे थे। अभी वह ननकाना साहिब में ही थे। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मृत्यु हो गई। अस्पताल ननकाना साहिब की तरफ से जोगिंदर सिंह का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया। गिलानी सहित धार्मिक मामलों के मंत्रालय और अन्य संस्थानों के अधिकारियों ने जोगिंदर सिंह के शव को भारत भेजने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News