Breaking News

ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में विधायक गोल्डी कंबोज के पिता  गिरफ्तार

सुरेंदर कंबोज

अमृतसर, 21 अप्रैल (राजन): जलालाबाद से आम आदमी पार्टी के विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज के पिता सुरेंदर कंबोज को पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रॉपर्टी डीलर सुनील कुमार ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि वह एक महिला को प्रॉपर्टी दिखाने के लिए कहीं लेकर गया था। प्रॉपर्टी दिखाने के उपरांत वह वापस अपने घर आ गया। प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस को कहा कि उक्त महिला का उसे फोन आया कि उसका बेटा उसे पीट रहा है और कह रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर तुम्हारे साथ बलात्कार किया है। बाद में विधायक कंबोज के पिता ने सुनील कुमार से बलात्कार के मामले को निपटाने के लिए 10 लाख रुपए राशि  मांगी और कहा कि अगर राशि ना दी गई तो बलात्कार का केस दर्ज होगा। प्रॉपर्टी डीलर सुनील कुमार की शिकायत पर  पुलिस ने कार्रवाई की है। सिटी जलालाबाद पुलिस ने सुरिंदर कंबोज सहित 5 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया। गोल्डी कंबोज ने कहा की कोई भी गलत कार्य करेगा चाहे उसका कोई आपना हो पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी। गोल्डी कंबोज ने पहले ही अपने पिता से नाता तोड़ा दिया था। गोल्डी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को हराकर विधायक बने हैं।

कानून सब के लिए बराबर है

विधायक के पिता की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। भ्रष्टाचार में अगर कोई भी लिप्त पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पूर्व सरपंच के घर घुसे हथियारबंद युवक: तोड़फोड़ फायरिंग के बाद परिवार से मारपीट

अमृतसर,10 मई :थाना कथूनंगल के अधीन आते गांव कोटला में उस समय दहशत का माहौल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *