Breaking News

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही

अमृतसर, 13 मई (राजन):कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे और रुझानों में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है है। शनिवार दोपहर 12 बजे से पहले ही साफ हो गया था कि पार्टी राज्य में बहुमत हासिल कर लेगी। कर्नाटक कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार घर की बालकनी पर आए, कांग्रेस का झंडा फहराया और कार्यकर्ताओं के सामने हाथ जोड़े। मीडिया के बीच पहुंचे तो भावुक हो उठे। कहा जेल में सोनिया गांधी मिलने आई थीं, उनसे जीत का वादा किया था। एक बजे के आसपास भाजपा ने हार मान ली।मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सामने आए और कहा,नतीजों का एनालिसिस करेंगे, पार्टी लोकसभा चुनाव में दमदार वापसी करेगी।

हमने नफरत से लड़ाई नहीं लड़ी

दोपहर 2:30 बजे राहुल गांधी दिल्ली में मीडिया के सामने आए। 6 बार मीडिया से नमस्ते कहा और 2 मिनट का वक्त मांगा। फिर बोले- हमने नफरत से लड़ाई नहीं लड़ी। कर्नाटक ने दिखा दिया कि देश को मोहब्बत पसंद है।

कांग्रेस 136 सीटे हासिल करेगी

कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी 136 सीटों पर विजय हासिल करेगी। भाजपा को 64, जीडीएस 20 को और अन्य को 04 सीटें मिल रही है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

भाजपा अटल जी के जयंती वर्ष में उनकी जीवन से संबंधित आयोजित करेगी विभिन्न कार्यक्रम

अमृतसर, 21 दिसंबर (राजन): भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के शताब्दी जयंती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *