Breaking News

भाजपा अध्यक्ष ने अपनी टीम घोषित की: पंजाब से तरुण चुघ महासचिव व डॉ. रैना  सचिव बने

अमृतसर,29 जुलाई (राजन):पांच राज्यों में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज अपनी नई टीम की घोषणा कर दी। केंद्रीय पदाधिकारियों की इस लिस्ट में कुल 38 नाम हैं, जिनमें दो नाम पंजाब से हैं। इन दोनों नामों में 2020 से ही बदलाव नहीं हुआ है। भाजपा अध्यक्ष द्वारा घोषित नई टीम में 13 राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं। वहीं 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ राष्ट्रीय महामंत्री भी बनाए गए हैं। पंजाब से तरुण चुघ को एक बार फिर राष्ट्रीय महामंत्री व डॉ. नरेंद्र सिंह रैना को राष्ट्रीय सचिव चुना गया है। डॉ. नरेंद्र सिंह रैना का राजनीतिक सफर जम्मू-कश्मीर का है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ से उन्होंने अपना राजनीतिक सफर शुरू किया और यही से भाजपा में सफर तय करते हुए 2020 में राष्ट्रीय सचिव बने थे। उन्हें पंजाब से प्रतिनिधित्व करवाने के पीछे का कारण, उनका सिख चेहरा होना है। उन्हें यह पद सौंप कर भाजपा ने पंजाब व जम्मू-कश्मीर दोनों राज्यों के सिखों पर प्रभाव डालने का प्रयास किया है।

एबीवीपी  से राष्ट्रीय महामंत्री का सफर

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की सूची में दूसरा नाम तरुण चुघ का है। तरुण चुघ का राजनीतिक सफर पंजाब से अमृतसर का ही रहा है। वार्ड अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय महासचिव तक की चुघ की यात्रा बहुत ही चुनौतीपूर्ण रही है। 2020 से पहले सात साल पार्टी के राष्ट्रीय सचिव की भूमिका निभाने वाले चुघ को उत्तर-पूर्व के राज्यों के और दिल्ली प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।तरुण चुघ ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरुआत की।1992 में विवादित ढांचा गिरने के बाद तरुण ने राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ाई। भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती के संपर्क में आने के बाद तरुण ने जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाई। पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव बने। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा के साथ साइकिल पर बैठकर पार्टी का प्रचार व प्रसार किया। 2000 से 2003 तक चुघ प्रदेश भाजपा सचिव रहे। 2005 में उन्हें प्रदेश प्रशिक्षण सेल का अध्यक्ष बनाया गया। चुघ ने अमृततसर केंद्रीय विधानसभा हलके से दो बार 2012 व 2017 में चुनाव लड़ा लेकिन दोनों बार उन्हें  हार का सामना करना पड़ा।

पदाधिकारियों की जारी की गई सूची ।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

रेड क्रॉस अमृतसर ने बेसहारा महिलाओं के लिए शुरू किया साझा घर:पवनीत सिंह और मनीष अरोड़ा के सहयोग से साकार हुआ सपना

रेडक्रॉस की बैठक को संबोधित करते डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी।  अमृतसर, 4 जुलाई(राजन):जरूरतमंदों की मदद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *