
अमृतसर,7 अगस्त (राजन): पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने अमृतसर पहुंच आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कह रहे हैं कि हमें पंजाब के लिए केंद्र सरकार से पैसे की जरूरत नहीं है। दूसरी तरफ पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा केंद्र को चिट्ठी लिखकर पैसे की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार 2 हजार करोड़ का खर्चा और ले रही है। इसीलिए मुख्यमंत्री को केंद्र से पैसे मांगने की जरूरत नहीं है।
पंजाब वासियों की नहीं कोई चिंता- जाखड़
पंजाब में आई प्राकृतिक आपदा के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरे राज्यों में जाकर वोट मांगते रहे। उन्हें पंजाब और पंजाब वासियों की चिंता नहीं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच समझौता हुआ है। भाजपा पंजाब का विकास करने के लिए कृत संकल्पित है हम पंजाब नशा मुक्त करेंगे। जाखड़ ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस ने घुटने टेके थे लेकिन पंजाब वासियों ने नहीं। पंजाबियों की आवाज और उम्मीद भाजपा है। इस उम्मीद को पूरा करने के लिए भाजपा सक्षम है और वचनबद्ध है।
सीएम गवर्नर के साथ बैठक कर समस्याओं का हल करें
सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आरोप लगाए कि सोची समझी साजिश के तहत गवर्नर ऑफिस और दिल्ली में पेंच फंसाए गए हैं। उन्होंने सीएम मान को नसीहत भी दी कि वे राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के साथ बैठक कर समस्याओं का हल करें। वह मुख्यमंत्री हैं और उन्हें सोच-समझ कर कदम उठाना चाहिए।
मौकापरस्त राज्य का भला नहीं कर सकते
सुनील जाखड़ ने कहा – आप विधायकों के बारे में वह अधिक कुछ कहना नहीं चाहते। उन्हें हमारी जनता ने ही चुनकर भेजा है। लेकिन यह मौकापरस्त राज्य का भला नहीं कर सकते। विधायकों के अगर एफिडेविट देखे जाएं, तो इनमें कई ऐसे मिलेंगे, जिन पर कर्जा था। जो खुद को साधारण कहते थे, आज आज उनके पास लंबी गाड़ियां हैं, रोलsक्स की घड़ियां पहनते हैं और इन्होंने 40-40 हजार के बूट पहन रखे हैं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें