Breaking News

नगर निगम ने पुरानी सब्जी मंडी में अपनी प्रॉपर्टी से कब्जा हटाया

अमृतसर,23 अगस्त (राजन):नगर निगम ने हाल गेट के बाहर पुरानी सब्जी मंडी में अपनी प्रॉपर्टी से कब्जा हटाया है। एस्टेट अफसर सचिव सुशांत भाटिया ने बताया कि पुरानी सब्जी मंडी में पिछले कई महीनो से नगर निगम की प्रॉपर्टी पर किसी द्वारा कब्जा करके अपना कारोबार चलाया जा रहा था। निगम कमिश्नर राहुल के आदेशों पर  आज एस्टेट विभाग द्वारा इंस्पेक्टर अमन कुमार, जूनियर सहायक अरुण सहजपाल, फील्ड स्टाफ की टीम ने निगम पुलिस को साथ लेकर  अपनी प्रॉपर्टी में हुए कब्जे को हटा दिया गया। टीम द्वारा वहां पर रखा गया सारा सामान भी जब्त कर लिया गया है। सुशांत भाटिया ने बताया कि जांच पड़ताल के उपरांत नगर निगम की प्रॉपर्टी पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी करवाई जाएगी। एस्टेट विभाग की टीम द्वारा आज शहर के अलग-अलग क्षेत्र में अवैध कब्जी हटाकर सामान भी जब्त किया गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

वाॉल्ड सिटी के विकास के लिए नगर निगम द्वारा जारी किए गए 417.82 करोड़ के टेंडर निगम रद्द करने जा रही

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर, 4 फरवरी(राजन गुप्ता): विवादों में दिख रहे अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *