Breaking News

पुलिस ने युवती और उसके दादा को दात्तर मारने का आरोपी किया गिरफ्तार

अमृतसर 30 अगस्त (राजन): पुलिस ने युवती  और उसके दादा को दात्तर मारकर घायल करने का आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि  आरोपी सुखबीर सिंह निवासी ग्रीन एलईडी 88 फीट रोड ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर  जसप्रीत कौर उर्फ ​​मुस्कान निवासी मकान ग्रीनलैंड कॉलोनी 88 फीट रोड और उसके दादा प्यारा सिंह पर दात्तर से वार करके बुरी तरह से घायल कर दिया। इसके साथ-साथ आरोपियों ने जसप्रीत कौर की बहन पर चाकू से हमला करके घायल किया। थाना मजीठा रोड की पुलिस ने  केस दर्ज करके आरोपी सुखबीर सिंह  पुत्र रसबीर सिंह निवासी ग्रीन एलईडी 88 फीट रोड असर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सुखबीर के दोनों साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लेगी। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अवैध नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़:15 मरीज बुरी हालत में मिले, न डॉक्टर न मेडिकल सुविधा

जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी। अमृतसर, 22 फरवरी: कमिश्नरेट पुलिस के थाना छेहरटा ने रोज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *