Breaking News

नगर निगम की यूनियने किसानों के हक में उतरी, निकाला रोष मार्च, निगम का कामकाज रखा ठप्प

रोष प्रदर्शन करते हुए साझी सघर्ष कमेटी के पदाधिकारी

अमृतसर,8 दिसंबर (राजन गुप्ता): नगर निगम की अलग-अलग यूनियनो  द्वारा गठित साझी सघर्ष कमेटी आज किसानों के हक में उतरी है।किसानों द्वारा घोषित किए गए आज बंद का समर्थन करते हुए कमेटी ने  नगर निगम का कामकाज पूरी तरह से ठप्प  रखा तथा शहर की सफाई व्यवस्था भी बंद रखी । निगम यूनियनो ने आज किसानों के समर्थन तथा केंद्र सरकार के विरुद्ध रोष मार्च निकाला गया। निगम की सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान विनोद बिट्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिटलरशाही रवैया अपनाए हुए हैं जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि किसान  विरोधी काले क़ानूनो को  वापस लिया जाएं ।उन्होंने कहा कि नगर निगम की यूनियने  किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सफाई  यूनियन के पंजाब  प्रधान चंदन ग्रेवाल की अध्यक्षता में मीटिंग करने जा रहे हैं। रोष  प्रदर्शन में साझी सघर्ष कमेटी के पदाधिकारी हरजिंदर सिंह वालिया,आशू नाहर, राजकुमार राजू, बलविंदर  बिल्लू, केवल कुमार, परमजीत पम्मा,अरुण सहजपाल, सुरिंदर टोना  व अन्य शामिल थे।

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सतनाम नगर में सीवरेज व्यवस्था डलवाने का किया उद्घाटन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता अमृतसर,6 मई (राजन): केंद्रीय विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *