Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने त्योहारों के मध्य नजर महा सिंह गेट से हाथी गेट तक सड़के ठीक रखने के अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

विधायक डॉ अजय गुप्ता

अमृतसर,17 अक्टूबर (राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ अजय गुप्ता ने नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रहे दो बड़े विकास के बड़े प्रोजेक्ट को लेकर  निगम अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में निगम के निगरान इंजीनियर संदीप सिंह, नहरी पानी योजना प्रोजेक्ट की एक्सईएन लता चौहान, दोनों प्रोजेक्ट  का कार्य करवा रही कंपनी के प्रतिनिधियों व अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। विधायक डॉ गुप्ता ने चल रहे दोनों प्रोजेक्टो के बारे में अवश्यक जानकारियां ली। नहरी पानी योजना प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने बताया कि महा सिंह गेट से लोहगढ़ तक वाटर सप्लाई पाइपों को डाल दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन पाइपों की वॉटर टेस्टिंग चल रही है क्योंकि एक,दो पॉइंट से लीकेज है। इसे ठीक करवा कर इस क्षेत्र में सड़क की रेस्टोरेशन करवा दी जाएगी। इसी तरह से वाॉल्ड सिटी के चारों ओर बन रही स्मार्ट रोड के कार्यों के बारे में भी अधिकारियों ने विधायक डॉ अजय गुप्ता को अवगत करवाया।

विधायक डॉ गुप्ता ने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि त्योहारों के मध्य नजर महा सिंह गेट से हाथी गेट तक फिलहाल सड़क को कहीं से भी खोदा ना जाए। उन्होंने कहा कि जिस जिस जगह से सड़क खोदी गई है, वहां से मालवा हर हालत में उठा लिया जाए। अगर हो सके तो कुछ जगह पर खोदी हुई सड़क पर सीसी की जाए। विधायक ड़ा गुप्ता ने कहा कि पवित्र त्यौहार चल रहे हैं और दिवाली तक त्यौहार चलते रहने हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट रोड कार्य में सड़क के बीच पड़ रही पावर काम की तारे व अन्य तारे का कार्य भी तेजी से करवा कर आने वाले पांच दिनों के भीतर इस सड़क को प्रीमिक्स से दोबारा बनवा दिया जाए। उन्होंने कहा कि गुरु नगरी अमृतसर में आने वाले श्रद्धालुओं, शहर वासियों और दुकानदारों को त्योहारों में कोई समस्या नहीं आनी चाहिए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जिला प्रशासन ने वीज़ा कंसल्टेंसी का लाइसेंस किया रद्द:ह्यूमन स्मगलिंग (प्रिवेंशन) एक्ट, 2012 एवं पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर पल्लवी मिश्रा।  अमृतसर, 5 अगस्त (राजन):अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर  पल्लवी मिश्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *