Breaking News

अविनाश राय खन्ना व राकेश राठौर ने कार्यकर्ताओं में भरा निगम चुनाव संबंधी जोश

अमृतसर,28 अक्तूबर:गुरुनगरी अमृतसर में आगामी कुछ दिनों में होने जा रही नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष अमृतसर शहरी हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में एक विशेष बैठक हुई, जिसमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना व भाजपा अमृतसर के प्रभारी व प्रदेश महासचिव राकेश राठौर विशेष रूप से उपस्थित हुए।दोनों प्रादेशिक पदाधिकारियों ने गुरुनगरी की पाँचों विधानसभा के प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ चुनाव संबंधी विचार-विमर्श किया तथा उनका मार्गदर्शन किया। नगर निगम चुनाव के संबंध में सबसे पहले कोर ग्रुप की बैठक हुई, जिसमें भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद श्वेत मलिक, प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज, राजिंदर मोहन सिंह छीना, जिला महासचिव मनीष शर्मा, सलिल कपूर, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, बख्शी राम अरोड़ा, राजेश हनी, संजीव खन्ना, राकेश गिल, रीना जेटली, केवल गिल, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला आदि उपस्थित थे। इसके उपरंत अविनश राय खन्ना भाजपा कार्यालय में आयोजित दूसरी बैठक में कार्यकर्ताओं से रु-ब-रु हुए।

जनता आम आदमी पार्टी की जन-विरोधी नीतियों तथा कुशासन से तंग आ चुकी

 अविनाश राय खन्ना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव तय हो गया है और चुनाव आयोग द्वारा किसी भी समय इसकी तारिख की घोषणा की जा सकती है, जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह तैयार है। भाजपा कार्यकर्त्ता भी इस चुनाव हेतु पूरी तरह तैयार है। चुनाव को लेकर सभी वरिष्ठ पदाधिकारीयों द्वारा विभिन्न बैठकें कर कार्यकर्ताओं का मार्ग-दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा नगर निगम चुनाव में अमृतसर की सभी निगम सीटों पर अपने प्रत्याक्षी उतारेगी और जनता के समर्थन से चुनाव में विजय हासिल करेगी। जनता आम आदमी पार्टी की जन-विरोधी नीतियों तथा कुशासन से तंग आ चुकी है और अपना भविष्य भारतीय जनता पार्टी के सातों में सुरक्षित देख रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह जनता को सिर्फ भाजपा के प्रत्याशियों के संबंध में जानकारी दें, बाकि जनता खुद विपक्ष को जवाब देगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बलदेव राज बग्गा, संजीव खोसला, अनुज सिक्का, मीनू सहगल, अमन ऐरी, राज कुमार जौली, अरविन्द शर्मा, दविंदर सिंह पहलवान, सुखदेव सिंह चाहल, राजेश मदान, ज्तोती बाला, सविता महाजन, राजेश टोनी, पवन कुमार शर्मा, मंजीत कौर थिंद, सतपाल डोगरा, बलविंदर कुमार बब्बा, हरप्रीत सिंह मन्नू ग्रोवर, अतुल मेसी आदि उपस्थित थे।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

आम आदमी पार्टी तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान के रूप में पंजाब को लगा कालसर्प योग व साढ़े साती: डॉ. जगमोहन सिंह राजू

अमृतसर,30 नवंबर(राजन) : आम आदमी पार्टी तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान के रूप में पंजाब को साढ़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *