Breaking News

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला पंचतत्व में विलीन

अमृतसर, 17 जनवरी (राजन) : जनसंघ व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, गरीबों के मसीहा तथा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, पंजाब डॉ. बलदेव राज चावला जिनका आज 17 जनवरी 2024 को सुबह निधन हो गया था, को आज उनके ज्येष्ठ पुत्र प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. जयंत चावला ने मुखाग्नि दी। डॉ. बलदेव राज चावला के आकस्मिक देहांत से गुरुनगरी की जनता सहित भाजपा को कभी ना पूरा होने वाली क्षति हुई है। डॉ. बलदेव राज चावला को पंजाब सरकार गार्ड ऑफ़ हॉनर दिया गया। डॉ. बलदेव राज चावला को पक्ष व विपक्ष के दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की तरफ से अश्वनी शर्मा ने डॉ. चावला को दी श्रद्धांजली

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला के आकस्मिक निधन से प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। अश्वनी शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की तरफ से डॉ. बलदेव राज चावला को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इन शब्दों का प्रगटावा भाजपा पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पठानकोट से मौजूदा विधायक अश्वनी शर्मा ने डॉ. बलदेव राज चावला को श्रद्धांजली अर्पित करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए किया। अश्वनी शर्मा ने कहा कि डॉ. बलदेव राज चावला के निधन से भाजपा पंजाब की राजनीति के एक अध्याय का अंत हो गया है और उनके निधन से समाज तथा भाजपा को अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि डॉ. बलदेव राज चावला का पूरा जीवन बेदाग़, समाज सेवा व मानवता को समर्पित रहा है। डॉ. बलदेव राज चावला प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की राजनीति का एक जाना-माना चेहरा थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपाई, लाल कृष्ण अडवानी व भारत के प्रधानमंत्री नरेंदर भाई मोदी के साथ भी पार्टी की सेवा निभाई। कार्यकर्ताओं के दिलों में डॉ. बलदेव राज चावला सदा जीवित रहेंगें। उनका जीवन हम सब के लिए प्रेरणादायक रहेगा।

डॉ. बलदेव राज चावला बीजेपी के थे बाबा बोहड़

हरविंदर सिंह संधू ने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में डॉ. बलदेव राज चावला के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डॉ. बलदेव राज चावला का जन्म 17 जनवरी 1936 की सुबह 04:00 बजे हुआ था और भाग्य का विधान देखिए आज अपने जन्म दिवस वाले दिन सुबह 04:00 बजे इस संसार को अलविदा कह गए। उनका सारा जीवन समाज सेवा व मानवता को समर्पित रहा। डॉ. चावला बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ जुड़ गए तथा संघ के तृत्य वर्ष शिक्षित कार्यकर्त्ता रहे और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनेक दायित्वों का निर्वहन करते हुए राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हुए। इसके साथ ही उन्होंने अपनी शिक्षा जारी रखी और चिकित्सा क्षेत्र में अधयन्न करते हुए डॉक्टरी की डिग्री हासिल की। डिग्री हासिल करने के बाद अमृतसर नगर पालिका में हेल्थ ऑफिसर के पद पर गुरुनगरी की जनता की सेवा शुरू की। आपातकाल के दौरान पार्टी आदेशानुसार अपने सरकारी पद से त्यागपत्र दे दिया तथा तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा आपातकाल के दौरान उन्हें जेल में डाल दिया गया।

डॉ. बलदेव राज चावला ने आतंकवाद के काले दौर में हिन्दू-सिख एकता को पंजाब में स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और पंजाब में किसी भी गाँव-शहर में कोई भी आंतकवाद की घटना होती थी, तो डॉ. चावला उनकी सहायता हेतु आगे आते थे और समाज में हिन्दू-सिख एकता के लिए प्रयत्नशील रहते थे। डॉ. चावला जी ने उन काले दौर के दिनों की याद में दो पुस्तकें भी प्रकाशित की।

 डॉ. बलदेव राज चावला ने श्री राम जन्म-भूमि आन्दोलन में भी सक्रिय रहे

डॉ. बलदेव राज चावला ने श्री राम जन्म-भूमि आन्दोलन में भी सक्रिय रहे तथा 1990 व 1992 में श्री राम जन्म-भूमि आदोलन में जेल यात्रा की। श्री राम जन्म-भूमि आन्दोलन में जब डॉ. चावला तिहाड़ जेल में बंद थे, तो इनके पिता जी का देहांत हो गया और डॉ. चावला तत्कालीन सरकार की दमनकारी नीतियों के चलते अपने पिता की अंत्येष्ठी में शामिल नहीं हो सके।   भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं उप-प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपयी जी तथा श्री लाल कृष्ण अडवानी के सानिध्य में राजनीतिक जीवन व्यतीत किया। डॉ. चावला ने दो बार लोकसभा तथा दो बार विधानसभा चुनाव लड़ा। अकाली-भाजपा सरकार में डॉ. चावला पहले डिप्टी स्पीकर, विधानसभा पंजाब तथा उसके बाद स्वास्थ्य मंत्री पंजाब के पद पर आसीन रहे। इसके अतिरिक्त डॉ. चावला के धार्मिक कमेटियों में भी अपनी सेवा दी।

  प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने भी डॉ चावला को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

भारत के प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की तरफ से केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने डॉ. बलदेव राज चावला को श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की तरफ से भाजपा पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पठानकोट से मौजूदा विधायक अश्वनी शर्मा ने डॉ. बलदेव राज चावला को श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ व भाजपा पंजाब की तरफ भाजपा प्रदेश महासचिव राकेश राठौर ने डॉ. बलदेव राज चावला को श्रद्धासुमन अर्पित किए। केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी की तरफ से भाजपा प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज ने डॉ, बलदेव राज चावल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा अमृतसर की तरफ से भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने डॉ. बलदेव राज चावला को श्रद्धासुमन अर्पित किए। अमृतसर कांग्रेस की तरफ से कांग्रेस जिलाध्यक्ष अश्वनी पप्पू ने डॉ. बलदेव राज चावला को श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री दुर्ग्याणा कमेटी की तरफ से प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने डॉ. बलदेव राज चावला को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।इसके अतिरिक्त डॉ. बलदेव राज चावला को राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, पूर्व राज्यसभा सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पठानकोट से मौजूदा विधायक अश्वनी शर्मा, पूर्व प्रदेश महासचिव व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाघा, प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज, पूर्व उप-मुख्यमंत्री व पूर्व मेयर ओम प्रकाश सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू, जिला महासचिव मनीष शर्मा, सलिल कपूर व संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष बलदेव राज बग्गा, अनुज सिक्का, संजय शर्मा, सरबजीत सिंह शंटी, परमजीत सिंह बतरा, सुखमिंदर सिंह पिंटू, मोहित महाजन, कुमार अमित, संजीव खोसला, मीनू सहगल, राकेश गिल, आनंद शर्मा, रमन शर्मा, सतपाल डोगरा, राजीव भगत, बलविंदर कुमार बब्बा, गुरप्रताप सिंह टिक्का, गौरव गिल, श्रुति विज, शिव कुमार, तरुण जस्सी, गौरव भंडारी, राजेश कंधारी, सभी मंडल अध्यक्षों, विपक्ष की लीडरशिप, शहर के गणमान्य लोगों सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनता ने अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

पंजाब की नगर निकायों के चुनाव में हो रही देरी के मामले में हाईकोर्ट में दायर याचिका पर अब अगली सुनवाई 5 अगस्त को होगी

अमृतसर,25 जुलाई:पंजाब की नगर निकायों के चुनाव में हो रही देरी के मामले में दायर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *