Breaking News

आवारा कुत्तों की समस्या गंभीर, स्टरलाइजेशन में ओर भी तेजी लाई जाएगी : विधायक डॉ अजय गुप्ता

अमृतसर,17 फरवरी (राजन):नगर निगम द्वारा अगस्त  साल 2023 में एक एन जी ओ पशु कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट को 20 हजार डॉग स्टेरलाइज करने का ठेका दिया गया था। उक्त एन जी ओ द्वारा फतेहगढ़ शूकरचक और नारायणगढ़ छेहरटा क्षेत्र में स्थित सेंटर में भी डॉग की स्टरलाइजेशन के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। आज नगर निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह के निर्देशों पर डॉग स्टेरिलाइजेशन और वैक्सीनेशन कैंप सिविल वेटरनरी हॉस्पिटल हाथी गेट में लगाया गया।

इस कैंप में विधायक डॉ अजय गुप्ता मुख्य तौर पर पहुंचे। इस अवसर पर विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा शहर में आवारा कुत्तों की समस्या बहुत ही गंभीर है। सरकार के पास इस वक्त आवारा कुत्तों की नसबंदी करना ही विकल्प है। जिससे आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर काबू पाया जा सकता है। नगर निगम द्वारा यह कार्य बेखुबी निभाया जा रहा है। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि आवारा कुत्तों की संख्या बहुत अधिक है।  उन्होंने कहा कि डॉग स्टरलाइजेशन में और भी तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि स्टरलाइजेशन के साथ-साथ एंटी रेबीज वैक्सीन भी दी जा रही है। कैंप में पालतू डॉग को वैक्सीन भी दी गई।इस अवसर पर सहायक मेडिकल अधिकारी डॉक्टर रमा, स्लॉटरहाउस के सुपरीटेंडेंट डॉ दर्शन कश्यप व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

4600 डॉग स्टरलाइज हो चुके, रोजाना 50 डॉग स्टेरलाइज  किए जा रहे

नगर निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि निगम द्वारा 20 हजार डॉग स्टलाइजेशन करने का ठेका दिया हुआ है।उसमें से 4600 डॉग स्टरलाइज हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि रोजाना 50 डॉग स्टरलाइज किया जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि इससे पहले भी नगर निगम द्वारा 9600 डॉग को स्टरलाइज  किया जा चुका है। कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने कहा कि एनिमल बर्थ कंट्रोल( एबीसी) के नियम के अनुसार जिस डॉग को स्टरलाइज कर दिया जाता है, उस डॉग को दोबारा नहीं पकड़ा जा सकता। उन्होंने कहा कि फिलहाल दो सेंट्रो में कार्य चल रहा है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

बढ़िया क्वालिटी की सड़के लगातार बनवाई जा रही है : विधायक डॉ अजय गुप्ता

सड़के बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता। अमृतसर, 3 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *