Breaking News

विजिलेंस ब्यूरो ने चीफ टाउन प्लानर पंजाब पंकज बावा को भ्रष्टाचार के आरोप में किया गिरफ्तार

अमृतसर,24 फरवरी:विजिलेंस ब्यूरो ने चीफ टाउन प्लानर पंजाब पंकज बावा को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने एक नामी रियल एस्टेट डेवलपर के प्रोजेक्ट गलत तरीके से पास किए थे। विजिलेंस द्वारा जल्द ही उसे अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा की ओर से पंकज बावा को शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया गया था। उस समय ही यह आसार लग गए थे कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

खरड़ से जुड़ा है प्रोजेक्ट

सूत्रों से पता चला है कि खरड़ स्थित रियल एस्टेट कारोबारी के प्रोजेक्ट को गलत तरीके से उन्होंने पास किया था। इसके बाद विजिलेंस को सबूत मिले हैं। जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं, अब विजिलेंस ब्यूरो की टीम पंकज बावा के मोहाली स्थित घर पर रेड करने के लिए भी पहुंच गई। विजिलेंस की टीमें सारी चीजों की पड़ताल कर रही हैं ।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गुरुद्वारे के बाहर AAP सरपंच के बेटे की हत्या: माथा टेककर बाहर निकलते वक्त मारी गोलियां

जांच करते हुए पुलिस अधिकारी। अमृतसर, 27 अक्टूबर : गत देर रात्रि  आदमी पार्टी  सरपंच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *