
अमृतसर, 2 मार्च (राजन):पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों की घोषणा अगले 2-3 दिनों में की जाएगी। यह घोषणा आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में आज की हैं। कल (3 मार्च) को वह अमृतसर में व्यापारियों से मुलाकात भी करेंगे। इससे पहले पठानकोट और होशियारपुर में हुए मिलनी कार्यक्रम में सीएम भगवंत मान अकेले पहुंचे थे और व्यापारियों के साथ मुलाकात की थी। इस दौरान सीएम भगवंत मान को व्यापारियों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं अब लुधियाना व अमृतसर में रविवार व्यापार मिलनी होने वाली है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल भी इनका हिस्सा होंगे।
केजरीवाल व मान 2:30 बजे अमृतसर पहुंचेंगे
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान दोपहर 2:30 बजे अमृतसर पहुंचेंगे। ताज होटल में उद्योगपतियों और व्यापारियों से मिलनी के दौरान मुख्यमंत्री मान 3:25 बजे व्यापारियों को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री केजरीवाल व्यापारियों को संबोधित करेंगे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें