Breaking News

विजीलैंस ब्यूरो ने ग्रांट फंडों का दुरुपयोग करने के दोष अधीन पाँच पंचायत सदस्यों को किया गिरफ़्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपी विजिलेंस ब्यूरो के साथ।

अमृतसर,7 मार्च (राजन): पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के अंतर्गत गुरूवार को गुरमेज सिंह और ज्वाला सिंह (दोनों पूर्व सरपंच), निरवैल सिंह, काबुल सिंह और गुरबीर सिंह (दोनों पूर्व मैंबर) को ग्राम पंचायत बेनका, ज़िला तरनतारन के विकास के लिए मिली सरकारी ग्रांट का दुरुपयोग करने के लिए गिरफ़्तार किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व पंचायत सदस्यों के खि़लाफ़ यह केस गाँव बेनका के निवासी शुबेग सिंह की तरफ से ब्यूरो को दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता से पूछताछ के दौरान पता लगा है कि उक्त दोषियों ने गाँव बेनका के पंचायत सदस्यों के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान सरकारी फंडों में से 1 करोड़ 66 लाख 95 हजार रुपए का गबन किया है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में पाँच मुलजिमों के खि़लाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे कार्यवाही जारी है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर पाल सिंह ने जिला अमृतसर के लोगों के लिए अलग-अलग आदेश किए जारी

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर पाल सिंह। अमृतसर, 7 मई: एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *