Breaking News

शहर में कोई विकास कार्य लंबित नही रहेगा : मेयर करमजीत सिंह रिंटू

अमृतसर, 12 जनवरी(राजन): मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने वार्ड नं12 और 13 को प्रोफेसर कॉलोनी और नगीना एवेन्यू के क्षेत्रों में विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया।  जिसमें प्रोफेसर कॉलोनी में सीवरेज सिस्टम को ठीक करने के लिए नई पाइपलाइन बिछाना और नगीना एवेन्यू में सड़कों का पुनर्निर्माण शुरू किया गया।
इस अवसर पर मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि प्रोफेसर कालोनी और नगीना एवेन्यू के क्षेत्रों में कुछ विकास कार्य किए जाने हैं जो आज शुरू किए गए हैं। इसके साथ ही इन वार्डों में लगभग 100 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।  सभी क्षेत्रों में आधुनिक स्मार्ट एल.ई.डी.  स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं।  उन्होंने क्षेत्र के निवासियों को आश्वासन दिया कि उनके क्षेत्र में जहां भी अधिक सौंदर्यीकरण की आवश्यकता है, उसे 100% दिया जाएगा।  उन्होंने शहर के लोगों को आश्वासन दिया कि कोई भी विकास कार्य लंबित नहीं रहेगा और शहर में चल रही सभी विकास परियोजनाएं रिकॉर्ड समय में पूरी हो जाएंगी।  उन्होंने कहा कि हम शहर के 100% विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर पार्षद प्रियंका शर्मा, रितेश शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *