Breaking News

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब  के 6 , दिल्ली के 3 और उत्तर प्रदेश के एक उम्मीदवार की घोषणा: अमृतसर से गुरजीत औजला को मिला टिकट

अमृतसर,14 अप्रैल: पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 6 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इसके साथ-साथ दिल्ली लोकसभा चुनाव के तीन और उत्तर प्रदेश के 1 उम्मीदवार की घोषणा भी हुई है। इनमें 2 सांसदों गुरजीत औजला और अमर सिंह को दोबारा टिकट दी गई है।

अमृतसर से लोकसभा उम्मीदवार आप के कुलदीप सिंह धालीवाल, शिअद के अनिल जोशी, भाजपा के तरनजीत संधू, कांग्रेस के गुरजीत औजला।

अमृतसर में कांग्रेस ने हिंदू बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी के दावे को दरकिनार कर पार्टी ने अपने 2 बार के सिटिंग सांसद गुरजीत औजला पर ही भरोसा जताया। कांग्रेस ने फरीदकोट से मुहम्मद सदीक और खडूर साहिब से सांसद जसबीर डिंपा की टिकट होल्ड कर ली है। यहां से किसी नए चेहरे को टिकट देने की कयासबाजी हो रही है। वहीं बाकी 4 सीटों पर नए चेहरों को उतारा गया है। बठिंडा से पूर्व विधायक जीत महिंदर सिद्धू को उम्मीदवार बनाया गया है। यहां से पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग अपनी पत्नी अमृता वडिंग के लिए पैरवी कर रहे थे लेकिन बात नहीं बनी। जालंधर से पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी को टिकट दी गई है। कांग्रेस ने यहां से सांसद संतोख चौधरी परिवार की टिकट काट दी है।

कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी सूची।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जिला प्रशासन ने वीज़ा कंसल्टेंसी का लाइसेंस किया रद्द:ह्यूमन स्मगलिंग (प्रिवेंशन) एक्ट, 2012 एवं पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर पल्लवी मिश्रा।  अमृतसर, 5 अगस्त (राजन):अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर  पल्लवी मिश्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *