Breaking News

राम जन्मभूमि अयोध्या को दुर्गियाना कमेटी ने 1 करोड़ का चेक दिया

अमृतसर, 24 जनवरी(राजन): श्री लक्ष्मी  नारायण सेवा दल और दुर्गियाना कमेटी के सहयोग से राम जन्म भूमि अयोध्या के लिए  पंजाब के चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने 1करोड़ 11सौ रुपयों का चेक श्री रमेशबर जी  उत्तर क्षेत्र के प्रचारक  को भेंट किया।
इस अवसर पर मंत्री  सोनी ने कहा कि शहर के लोगों को राम मंदिर के निर्माण के लिए आगे आना चाहिए।  उन्होंने कहा कि दुर्गियाना मंदिर कमेटी  द्वारा की गई पहल काफी सराहनीय है । इस अवसर पर  पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला, दुर्गियाना मंदिर कमेटी  के अध्यक्ष रमेश शर्मा, अशनील शर्मा, संजीव खन्ना, नरेश शर्मा, अरुण खन्ना, डॉ बलदेव चावला,  राजेश वर्मा, कपिल मेहरा, यशपाल शौरी के अलावा बड़ी संख्या में प्रबंधक कमेटी  के सदस्य उपस्थित थे।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *