Breaking News

काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने साढ़े 12 किलो हेरोइन के साथ एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर किया गिरफ्तार

अमृतसर,14 सितंबर:पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने करीब साढ़े 12 किलो हेरोइन के साथ एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तस्करअमृतपाल सिंह उर्फ फौजी को पुलिस ने तरनतारन के गांव कासेल से गिरफ्तार किया है। आरोपी इसी गांव का रहने वाला है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने एक तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपी पिछले काफी समय से फरार चल रहा था। जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई थी। एक सूचना के आधार पर आज यानी रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को जल्द पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

पाकिस्तान से आई थी हेरोइन

उसके पास से 12.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त हेरोइन सीमा पार पाकिस्तान से आई थी। फौजी की जम्मू-कश्मीर पुलिस को 38 किलोग्राम हेरोइन मामले में तलाश थी। गिरोह के अंतरराष्ट्रीय संबंधों का खुलासा हुआ है। इसका नेतृत्व दुबई से कुख्यात तस्कर अमृतपाल सिंह बाठ कर रहा है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। केस में पुलिस ने दुबई में बैठे अमृतपाल बाठ को भी नामजद कर लिया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

ASI को गोली मारने वाला 19 साल का शूटर ढेर : अमृतसर में पुलिस ने घेरा तो फायरिंग की

जानकारी देते हुए आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर। अमृतसर,26 सितंबर:अमृतसर में ASI जसवंत सिंह को चलती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *