Breaking News

पंजाब में उपचुनाव की तारीख बदल गई, अब 20 नवंबर को होगी वोटिंग

अमृतसर, 4 नवंबर :पंजाब की 4 विधानासभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीख बदल गई है। आज चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल की 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए रीशेड्यूल जारी किया। अब वोटिंग 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को होगी। रिजल्ट 23 नवंबर को ही आएगा।जानकारी के मुताबिक, त्योहार के वजह से इलेक्शन कमिशन ने वोटिंग की तारीख में बदलाव किया है। चुनाव कमिशन ने कहा कि पहले दिवाली की छुट्टियां चल रही था और आगे गुरुपर्व है, जिसको लेकर उप चुनाव की तारीख में बदलाव किया है। इसी के चलते अब उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के लिए और समय मिल जाएगा। बता दें कि वोटिंग से 2 दिन पहले ही चुनाव प्रचार  बंद कर दिया जाएगा। अब उम्मीदवार 18 नवंबर तक प्रचार कर पाएंगे। आपको ये भी बता दें कि पंजाब में 4 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने हैं, जिनमें बरनाला, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और हॉट सीट गिद्दड़बाहा है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में जोश के साथ इंटरनेशनल योगा दिवस मनाया गया

अमृतसर, 21 जून : गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में आज इंटरनेशनल योगा दिवस बड़े जोश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *