
अमृतसर, 13 नवंबर: शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनी के कर्मचारियों द्वारा पिछले दो दिनों से हड़ताल पर जाने के कारण शहर में गंदगी के ढेर लग गए। नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख द्वारा इसका कड़ा संज्ञान लेते हुए निगम के सेनिटेशन विभाग को आदेश जारी किए कि निगम अपने स्तर पर भी सफाई अभियान में तेजी लाए । उन्होंने कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत करके आज कंपनी के कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल को भी समाप्त करवाया। कंपनी द्वारा अपने कर्मचारियों को वेतन न देने के कारण कर्मचारी पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर चले गए थे। निगम कमिश्नर द्वारा कंपनी के कर्मचारियों को वेतन जारी करवाया गया। जिस पर कंपनी की कल से गाड़ियां डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए सड़कों पर उतर आएगी।

निगम अपने स्तर पर भी सफाई अभियान में तेजी ला रहा

निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख के आदेशों पर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार, एम ओ एच डॉ योगेश अरोड़ा, मेडिकल अधिकारी डॉ रमा द्वारा अपने चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टरो, सेनेटरी इंस्पेक्टरो और सफाई सेवकों के साथ सफाई अभियान में तेजी ला दी है। कंपनी की गाड़ियों के अलावा नगर निगम की 27 गाड़ियां,8 टिप्पर, 6 जेसीबी मशीन, अन्य मशीनों के माध्यम से शहर में सफाई करवा रहे हैं। निगम कमिश्नर के आदेशों पर निगम द्वारा इस वक्त 40 ट्रैक्टर ट्रॉली हायर करके शहर में सफाई करवाई जा रही है। नगर निगम द्वारा 25 ट्रैक्टर ट्रालियां कल से और भी हायर करके शहर से कूड़े की लिफ्टिंग करवाई जाएगी। आज भी चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर मलकियत सिंह द्वारा कचहरी चौक से कस्टम चौक तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। पिछले तीन दिनों से कंपनी के कर्मचारियों द्वारा हड़ताल के बावजूद भी शहर के मुख्य मार्गो पर नगर निगम द्वारा अपने स्तर पर सफाई अभियान तेजी से जारी रखा गया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News