Breaking News

सुखबीर बादल के पैर में लगी चोट, डॉक्टर ने इलाज दौरान  प्लास्टर चढ़ाया

अमृतसर,13 नवंबर :अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को चोट लगने की  बड़ी खबर सामने आई है। सुखबीर बादल के दाईं टांग के पैर में चोट लग गई और उनके फ्रैक्चर हो गया है। गौरतलब है कि श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा तनखैया घोषित सुखबीर सिंह बादल आज श्री अकाल तख्त साहिब वह जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह से लिखित अपील करने पहुंचे थे कि,  उन पर जल्द से जल्द फैसला लिया जाए।मिली जानकारी के अनुसार, सचिवालय में रिवॉल्विंग चेयर पर बैठे थे तो अचानक कुर्सी टूटने से उनके साथ बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान उनकी टांग पर दबाव पड़ गया, लेकिन उन्होंने इस दर्द को ज्यादा मसहूस नहीं किया। इसके बाद उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब से बाहर आकर मीडिया से बातचीत भी की। लेकिन जब वह गाड़ी तक जाने लगे तो उनकी टांग में तेज दर्द हुआ और वह गुरु रामदास मेडिकल कालेज में चैकअप के लिए पहुंचे। इस दौरान डाक्टरों ने उनके एक्स-रे किया तो बताया कि उनके फ्रैक्चर हो गया। इस दौरान डाक्टरों ने  इलाज के लिए कहा। जब सुखबीर बादल अस्पताल से बाहर आए तो वह व्हील चेयर पर बैठे हुए नजर आए। डॉक्टरो ने उनके टांग और पैर में प्लास्टर चढ़ा दिया है। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जिला प्रशासन ने वीज़ा कंसल्टेंसी का लाइसेंस किया रद्द:ह्यूमन स्मगलिंग (प्रिवेंशन) एक्ट, 2012 एवं पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर पल्लवी मिश्रा।  अमृतसर, 5 अगस्त (राजन):अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर  पल्लवी मिश्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *