Breaking News

सवेरा होटल निर्माण को लेकर हाई कोर्ट में हुई बहसबाजी: कोर्ट ने अमिकस वकील किया नियुक्त, अगली सुनवाई 4 दिसंबर को

निर्माणाधीन सवेरा होटल की तस्वीर।

अमृतसर, 25 नवंबर: शहर के टाउन हॉल क्षेत्र में सवेरा होटल निर्माण को लेकर हाई कोर्ट में आज सुनवाई के दौरान बहस बाजी हुई। होटल की निचली मंजिल में  चल रहे पंजाब नेशनल बैंक के वकीलों ने कहा कि जब तक बैंक को कोई और जगह नहीं मिलती,तब तक बैंक को शिफ्ट नहीं किया जा सकता है। बैंक के वकील ने कहा इसमें कुछ समय लग सकता है। हाई कोर्ट के न्यायाधीश हर्ष बांगर ने कहा कि बिना कंप्लीशन सर्टिफिकेट लिए बैंक ने कैसे ऑक्युपाई कर लिया। बैंक के वकील ने कहा कि होटल निर्माण करने वालों ने कहा था कि अभी निर्माण कार्य चल रहा है, निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कंप्लीशन सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा। बहसबाजी के बाद न्यायाधीश हर्ष बांगर ने इस मामले को लेकर अमिकस वकील के तौर पर वरिष्ठ वकील राजीव आनंद को नियुक्त कर दिया। वरिष्ठ वकील राजीव आनंद  इस मामले में अदालत को सलाह देंगे।  बैंक के शिफ्ट हो जाने के उपरांत ही होटल के अवैध निर्माण को तोड़ा जा सकता है। न्यायाधीश हर्ष बांगर ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 4 दिसंबर की तारीख नियुक्त कर दी है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

वाॉल्ड सिटी के विकास के लिए नगर निगम द्वारा जारी किए गए 417.82 करोड़ के टेंडर निगम रद्द करने जा रही

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर, 4 फरवरी(राजन गुप्ता): विवादों में दिख रहे अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *