
अमृतसर,8 दिसंबर( राजन गुप्ता): राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने आज पंजाब में निकाय चुनाव की घोषणा कर दी है। पंजाब में निकाय चुनाव 21 दिसंबर को होंगे।पंजाब में पांच नगर निगम जिन में अमृतसर ,जालंधर, लुधियाना, पटियाला ,फगवाड़ा, 43 नगर कौंसिल ,नगर पंचायत और निकाय उपचुनाव होने हैं। निकाय चुनाव में 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। नामांकन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक भरे जाएंगे। 13 दिसंबर को नामांकन पत्र स्कूर्टनी होगी। 14 दिसंबर को विदड्रॉ होंगे। 21 दिसंबर को मतदान होगा। मतदान सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक होगा।
चुनाव आचार संहिता लागू
निकाय चुनाव की घोषणा से आज चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।वोटर सूचियां रिवीजन के लिए भेज दी गई हैं। 7 दिसंबर को लेटेस्ट प्रकाशन हो चुका है।अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, फगवाड़ा और पटियाला में निगम चुनाव हो रहे हैं। इन 5 शहरों में 37 लाख 32 वोटर हैं। इनमें 19.50 लाख मेल, और 17 लाख फीमेल वोटर्स हैं।इस बार EVM मशीनों से चुनाव होंगे, इसलिए लेटेस्ट मशीनें खरीदी गई है। नगर निगम में 381 सदस्य चुने जाएंगे, वहीं म्यूनिसिपल काउंसिलों में 598 सदस्य चुने जाएंगे।
लॉ एंड ऑर्डर के पुख्ता प्रबंध
लॉ एंड ऑर्डर के लिए भी पूरी तैयारी की जा रही है।
सिंगल पोलिंग स्टेशन पर 3 पर्सन होंगे। अगर 2 पोलिंग
स्टेशन हैं तो 2 अधिकारी वहां तैनात किए जाएंगे। चुनावों के दौरान आर्म्स एंड एम्युनेशन के लिए हिदायत कर दी गई है कि अब से लेकर चुनाव प्रोसेस होने तक आर्म्स लेकर चलना मना होगा। ये आदेश भेज दिए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर कार्यालयों को आदेश दिया गया है कि हथियार जमा करवाने का निर्णय अपने स्तर पर लें। गौरतलब है कि 3 दिसंबर को पंजाब सरकार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जानकारी साझा की थी कि निकाय चुनाव को लेकर 8 दिसंबर को घोषणा कर दी जाएगी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News