
अमृतसर, 2 फरवरी: छेहरटा स्थित गुरुद्वारा छेहरटा साहिब में बसंत पंचमी का विश्व प्रसिद्ध मेला शुरू हो गया। इस प्रसिद्ध मेले के मध्य नजर मेयर जितेंद्र सिंह भाटिया एवं निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख के दिशा निर्देशों अनुसार नगर निगम के एस्टेट विभाग द्वारा आज सुबह से ही गुरुद्वारा साहिब की ओर जाने वाले सभी रास्तों से अवैध कब्जे हटाए गए।

निगम एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह ने बताया कि इन रास्तों में दुकानदारों द्वारा कब्जे दिए गए थे, उनका सामान जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा छेहरटा साहिब में बसंत पंचमी मेले में हजारों की संख्या में संगत दर्शन करने के लिए आती है। अवैध कब्जे होने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था खराब होती है। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को कब्जे न करने की चेतावनी दी गई थी। शहर में अवैध कब्जे हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News