Breaking News

थाना सी डिवीजन के इंचार्ज के गनमैन कांस्टेबल को भ्रष्टाचार के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर।

अमृतसर,24 फरवरी: पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद, जिसमें एक पुलिसकर्मी वरिंदर सिंह एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी को बचाने की बात कर रहा था। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तुरंत आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और नौकरी से भी बर्खास्त कर दिया।  इसके अलावा सी डिवीजन  थाने के मुख्य अधिकारी को भी पुलिस लाइन भेज दिया गया है और मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है।  जांच के दौरान यदि कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अदालत ने मजीठिया मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज पेश नहीं करने पर कड़ी टिप्पणी की ; 15 जून को अगली सुनवाई

अमृतसर,11 जून :शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और अन्य अकाली कार्यकर्ताओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *