Breaking News

छुट्टी वाले दिन निगम को 10 लाख रुपया एकत्रित हुआ प्रॉपर्टी टैक्स

कैंप लगाकर प्रॉपर्टी टैक्स लेते हुए नगर निगम अधिकारी।

अमृतसर, 15 मार्च (राजन): आज शनिवार को नगर निगम में छुट्टी होने के बावजूद 10 लाख रुपए प्रॉपर्टी टैक्स सकत्रित हुआ। निगम के सहायक कमिश्नर दलजीत सिंह ने बताया कि साल 2024-25 वित्त वर्ष में आज तक 35.30 करोड रुपए प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हो चुका है। उन्होंने बताया कि आज दर्शन एवेन्यू में टैक्स एकत्रित करने के लिए विभाग द्वारा कैंप लगाया गया। कैंप में भी लोगों ने पी टी आर भर के टैक्स जमा करवाया। उन्होंने बताया कि 31 मार्च तक प्रॉपर्टी टैक्स लेने के लिए नगर निगम के मुख्य कार्यालय रंजीत एवेन्यू और सभी जोन कार्यालय के सीएफसी ऑफिस छुट्टी वाले दिन भी खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोग ऑनलाइन इस लिंक पर http://mseva.lgpunjab.gov.in/ प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 31 मार्च के बाद प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने वालों को 20% जुर्माना और डेढ़ प्रतिशत प्रति महीना ब्याज भी लगेगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

मच्छी मंडी का बढ़िया पार्किंग स्टैंड बनवाया जाएगा : विधायक डॉ गुप्ता ने पार्किंग स्टैंड के नवीनीकरण का किया उद्घाटन

पार्किंग स्टैंड को बनवाने का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य। अमृतसर,9 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *