Breaking News

नगर निगम की वित्त एंड ठेका कमेटी की मीटिंग में12.50 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी

अमृतसर,16 मार्च (राजन): नगर निगम की वित्त और ठेका  कमेटी की मीटिंग मेयर करमजीत सिंह रिंटू की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग  में कमेटी के सदस्य कमिश्नर कोमल मित्तल, सीनियर डिप्टी मेयर रमन बख्शी, डिप्टी मेयर यूनस कुमार, पार्षद गुरजीत कौर और नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे।  बैठक में 20 एजेंडा प्रस्तावों  पर चर्चा की गई और लगभग 12.50 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के बाद कमेटी  द्वारा विकास कार्यों को मंजूरी दी गई।
आज की बैठक में प्रस्तुत विकास कार्यों में मुख्य रूप से शहर के विभिन्न हिस्सों में पुरानी सीवरेज लाइनों को बदलना, मैनहोल चेंबरो और कवरों का निर्माण, नई ट्यूबवेलों की स्थापना और पानी की आपूर्ति लाइनें बिछाने, गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने का निर्माण शामिल है। सेंट्रल वर्ज का निर्माण  , स्वास्थ्य विभाग आदि के लिए ट्रक माउंटेड रोड स्वीपिंग मशीन की खरीद, जिसके  वर्क आर्डर जारी किए जाएगे और ये विकास कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरे किए जाएंगे।
मेयर रिंटू ने कहा कि निगम शहर के सर्वपक्षीय विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

About amritsar news

Check Also

विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के तहत नगर निगम  में  बैठक आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईमानदारी और पारदर्शिता से ड्यूटी निभाने के लिए किया प्रेरित

अमृतसर, 29 अक्टूबर(राजन): विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के तहत हरप्रीत सिंह मांडेर, एसएसपी, विजिलेंस ब्यूरो रेंज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *