Breaking News

पंजाब सरकार ने केंद्र को लिखा पत्र: कहा- मेथनॉल को लेकर बने सख्त कानून

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा। 

अमृतसर, 14 मई : अमृतसर में जहरीली शराब से हुई मौतो के बाद पंजाब सरकार एक्शन मोड में है। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस मामले में केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। साथ ही मांग की है कि मेथनॉल को लेकर सख्त कानून बनाया जाए। ‘मेथनॉल का गलत इस्तेमाल जानलेवा बन गया है।’ चीमा ने केंद्र को लिखे पत्र में इंडस्ट्री एक्ट 1951 के तहत मेथनॉल के लिए कड़े नियमों की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि मेथनॉल का औद्योगिक उपयोग अपराधियों के हाथों में हथियार की तरह है। वहीं, यह पंजाब ही नहीं,
पूरे देश में फैल रहा है। इससे सबसे ज्यादा खतरा जहरीली शराब बनने का है। उन्होंने केंद्र से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

पटियाला में 600 लीटर मेथनॉल पकड़ी थी

अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 13 मई को 22 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद सरकार इस मामले को लेकर सख्त हो गई है। वहीं, पुलिस भी लगातार एक्शन मोड में है। पुलिस ने पटियाला में करीब 600 लीटर मेथनॉल जब्त की जो कि अवैध तरीके से ट्रक में दिल्ली से पंजाब लाई जा रही थी इसे नकली शराब बनाने में प्रयोग किया जाना था।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

ज़िला प्रशासन अमृतसर ने जंग की वजह से खाड़ी देशों में फंसे ज़िले के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर किया जारी

डिप्टी कमिश्नर की फाइल फोटो। अमृतसर, 3 मार्च(राजन):ज़िला प्रशासन अमृतसर ने जंग की वजह से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *