Breaking News

विजिलेंस ब्यूरो ने एटीपी को किया गिरफ्तार

अमृतसर, 14 मई(राजन): पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगमो के एमटीपी विभाग पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। भ्रष्टाचार को लेकर पंजाब सरकार को एमटीपी विभाग की भारी संख्या में शिकायतें जा रही है। इसी कड़ी के तहत आज जालंधर नगर निगम एमटीपी विभाग के अधिकारी ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ट को विजीलैंस ने गिरफ्तार किया है। उक्त अधिकारी को एक बड़े स्कैम में गिरफ्तार किया गया है। उक्त अधिकारी पर कुछ राजनेताओं के साथ मिलकर बड़े घोटाले को अँजाम देने के आरोप हैं, जिसके चलते विजीलैंस ने आज नगर निगम में दबिश दी है और वहां से उक्त अधिकारी को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार आज दोपहर विजीलैंस ने जालंधर नगर निगम में रेड की और वहां पर ए.टी.पी. ने बंद कमरे में काफी समय तक पूछताछ की है। बता दें कि उक्त अधिकारी आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा का करीबी बताया जा रहा है। रमन अरोड़ा, जिनकी गत दिवस ही पंजाब सरकार ने सिक्योरिटी वापस ली है। वहीं आज उनके करीबी व निगम अधिकारी ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ट को विजीलैंस द्वारा उठा लिया गया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की जान को खतरा

अमृतसर, 9 जनवरी : नाभा जेल में बंद शिरोमणि अकाली दल के सीनियर लीडर बिक्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *