Breaking News

एडवोकेट धामी के नेतृत्व में एसजीपीसी प्रतिनिधिमंडल ने बाबा हरनाम सिंह खालसा से की मुलाकात

अमृतसर,2 जून :शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के नेतृत्व में एसजीपीसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने दमदमी टकसाल के प्रमुख बाबा हरनाम सिंह खालसा से मुलाकात की। दमदमी टकसाल के मुख्यालय में हुई इस बैठक के दौरान गुरुद्वारा गुरदर्शन प्रकाश मेहता, एसजीपीसी के कनिष्ठ उपाध्यक्ष बलदेव सिंह कल्याण, मुख्य सचिव  कुलवंत सिंह मन्नन, सदस्य भाई राजिंदर सिंह मेहता, भाई अमरजीत सिंह चावला, उपस्थित थे। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि 6 जून को मनाए जा रहे घल्लूघारा दिवस समारोह को लेकर अच्छे माहौल में चर्चा हुई। उन्होंने उम्मीद जताई कि मौजूदा स्थिति का संतोषजनक समाधान निकलेगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ. जीवनजोत कौर ने हलका अमृतसर पूर्वी की बेटियों एवं बहनों के साथ उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया तीज का त्योहार

अमृतसर, 3 अगस्त(राजन): हलका अमृतसर पूर्वी की विधायक डॉ. जीवनजोत कौर ने अपने विधानसभा क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *