Breaking News

मेयर रिंटू व विधायक दत्ती ने विकास कार्यों के किए उद्घाटन

शहर का कोई भी क्षेत्र  विकास से अछूता  नहीं रहेगा  : मेयर रिंटू


अमृतसर, 22 मार्च(राजन): मेयर करमजीत सिंह रिंटू व विधायक सुनील दत्ती ने  वार्ड नंबर 12 के क्षेत्र मून एवेन्यू में  विकास कार्यों का उद्घाटन किया। मेयर रिंटू ने कहा कि   शहर के हर क्षेत्र में बहुआयामी विकास कार्य चल रहे  है।उन्होंने कहा कि शहर का कोई भी क्षेत्र विकास के मामले में अछूता नहीं रहेगा।उन्होंने कहा कि विकास कार्य भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेंगे।उन्होंने कहा कि समूचे शहर में स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए नए पेयजल पाइप और ट्यूबवेल लगाए गए हैं।

मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि शहर के हर वार्ड में प्राथमिकता के आधार पर काम किया गया है और आज हमें शहर के हर कोने में मूलभूत  सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा शहर के सभी
वार्डों में आधुनिक स्मार्ट एल.ई.डी.स्ट्रीटलाइट्स चालू हैं और हर क्षेत्र की सड़कें साफ हैंऔर हम सीवरेज सिस्टम और पीने के पानी के उचित प्रबंधन के लिए प्रतिबद्ध हैं।इस अवसर पर पार्षद सोनू दत्ती , रितेश शर्मा, भारी संख्या में क्षेत्र के लोग  उपस्थित थे।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *