Breaking News

नगर निगम एमटीपी विभाग ने तीन अवैध इमारतों के विरुद्ध  की कार्रवाई

निर्माण को गिराते हुए कर्मचारी। 

अमृतसर, 4 दिसंबर(राजन):नगर निगम के एमटीपी विभाग ने पक्की गली क्षेत्र में तीन अवैध इमारतों पर कार्रवाई की गई। एमटीपी विभाग की टीम द्वारा तीनो अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाते हुए संबंधित तीनों इमारतों को ढहाया गया एवं सील किया गया।

इस कार्रवाई एम.टी.पी. नरेंद्र शर्मा के देखरेख में की गई। कार्रवाई के दौरान ए.टी.पी. मनजीत सिंह, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नवजोत कौर तथा नगर निगम की टीम मौजूद रही। टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमों का उल्लंघन कर बनाए गए निर्माणों को चिन्हित किया। टीम द्वारा निर्माण को गिराकर व सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की।

एमटीपी नरेंद्र शर्मा ने कहा कि कि शहर में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

करमजीत सिंह रिंटू ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पार्क का नवीनीकरण और स्ट्रीट लाइट लगवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

अमृतसर, 6 सितंबर (राजन): इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं आम आदमी पार्टी के उत्तरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *