Breaking News

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प

घायलों के परिजन को मिलते हुए सोनिया मान और लालजीत भुल्लर।

अमृतसर, 5 दिसंबर: चुनाव के चलते राजासांसी क्षेत्र में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हुए हैं और फायरिंग की भी आशंका जताई गई है।आप ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके जिला परिषद उम्मीदवार लखबीर सिंह लक्खा को पीटा और गोलियां चलाईं, जबकि कांग्रेस का कहना है कि उनके सरपंच का सिर फूटा है और पार्टी के कई लोग घायल हैं।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घायलों से पूछताछ की जा रही है।

नामांकन के दौरान हुई थी तीखी बहस

घटना की शुरुआत राजासांसी के नगर पंचायत कार्यालय में को जिला परिषद और ब्लॉक समिति के नामांकन के दौरान से हुई है। इस दौरान कांग्रेस और आप कार्यकर्ताओं में तीखी बहस हुई थी। मामूली तकरार में कांग्रेस कार्यकर्ता सुरजीत सिंह को हल्की चोट भी लगी थी। इसी रंजिश का असर अगले दिन भी दिखा। शुक्रवार सुबह करीब 10:20 बजे भिंडी सैदां गांव में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और बहस हिंसा में बदल गई।

आप ने कांग्रेस पर फायरिंग का आरोप लगाया

आप नेताओं  का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके जिला परिषद उम्मीदवार लखबीर सिंह लक्खा को पकड़कर बुरी तरह पीटा और उन पर गोलियां भी चलाईं। झड़प में आप के कुल 4 कार्यकर्ता घायल बताए गए हैं। कांग्रेस की ओर से भी सरपंच सुरजीत सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी है। इसके अलावा एक और कांग्रेस वर्कर घायल है। दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आप नेताओं कुलदीप धालीवाल, सोनिया मान और लालजीत भुल्लर ने इसे कांग्रेस की दबंगई बताया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पाकिस्तान से जुड़े एक क्रॉस-बॉर्डर नारकोटिक्स स्मगलिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़: हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

अमृतसर, 1 दिसंबर : पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *