Breaking News

अमृतसर वाॉल्ड सिटी को विकसित बनाने के लिए 417.82 करोड़ के टेंडर में एक पार्टी ने भरा टेंडर: टेक्निकल हो रही जांच

अमृतसर, 30 दिसंबर (राजन): नगर निगम द्वारा अमृतसर वाॉल्ड सिटी को विकसित बनाने के लिए 211.31 करोड़ और 206.51 करोड़ रुपयो की लागत की दो टेंडर लगाए हुए थे। निगम द्वारा इन टेंडरों को पहले भी लगाया गया था। पहले किसी भी पार्टी द्वारा इन टेंडरों को नहीं भरा गया था। निगम द्वारा इन टेंडरों को अब खोला गया। इन दोनों टेंडरो को एक पार्टी द्वारा भरा गया है। नगर निगम की टेंडर कमेटी द्वारा इन दोनों टेंडरों की टेक्निकल वेरिफिकेशन शुरू की जा रही है।

जानकारी के अनुसार इस बार टेक्निकल वेरीफिकेशन होने के बाद इसकी मंजूरी के लिए लोकल बॉडी विभाग की चीफ इंजीनियर कमेटी को भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी आने के उपरांत इस टेंडर की फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी।

इस तरह से पुराना शहर होगा विकसित

इन दोनों प्रोजेक्टों के माध्यम से इस तरह से पुराना शहर विकसित होगा। इन प्रोजेक्टो के वर्क ऑर्डर जारी करने के उपरांत 18 महीनो के भीतर विकास के सारे कार्य पूरे करने होंगे। वाॉल्ड सिटी को विकसित बनाने के लिए विकास के इन दोनों प्रोजेक्ट से वाल्ड सिटी की 11 वार्डो में पड़ती लगभग 117 किलोमीटर लंबी सड़कों, गलियों और बाजारो  को हेरिटेज स्ट्रीट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

इसमें हेरिटेज स्ट्रीट की तर्ज पर इन सड़कों का चौड़ीकरण करने के साथ ही वाटर सप्लाई , सीवरेज की खराब लाइनों और स्ट्रीट लाइट्स को बदला जाएगा।  वाॉल्ड सिटी में किसी भी तरह की कोई भी तार हवा में लटकती हुई नजर नहीं आएगी।  इसी के साथ ही इन दोनों प्रोजेक्टों के माध्यम से यहां पड़ती इमारतों का फसाड वर्क (पंजाबी सभ्यचारक कलाकृतियों की चित्रकारी) भी किया जाएगा। पूरी वाॉल्ड सिटी को विरासती लुक दिया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम अमृतसर जनरल हाउस और बजट की मीटिंग 30 मार्च को: 1 साल बाद होने जा रही मीटिंग

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर, 26 मार्च (राजन): नगर निगम अमृतसर जनरल हाउस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *