Breaking News

पंजाब में 15 जनवरी से 10 लाख तक फ्री इलाज : अरविंद केजरीवाल और सीएम मान करेंगे शुरूआत

जानकारी देते हुए सेहत मंत्री बलबीर सिंह।

अमृतसर,2 जनवरी:पंजाब में 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की योजना 15 जनवरी को लॉन्च होगी। इसकी घोषणा पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने किया। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इसे लॉन्च करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे 3 करोड़ लोगों को पंजाब में सेहत बीमा मिलेगा। मंत्री ने कहा कि 9 हजार से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर में कार्ड बनेंगे।

इसके लिए कैंप भी लगाए जाएंगे। एक बार एनरोलमेंट होने के बाद इलाज के लिए इलीजिबिल हो जाएंगे। कार्ड आने में 10 से 15 दिन लगेंगे।करीब 4 महीने में पूरे पंजाब को कवर कर लेंगे।

मंत्री ने कहा कि इसमें बहुत ज्यादा फार्मेलिटी नहीं होगी। जिसके पास पंजाब का आधार कार्ड और वोटर कार्ड होगा, उसे इसका लाभ दिया जाएगा। पंजाब में करीब 65 लाख परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 पर ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन

अमृतसर, 27 अगस्त(राजन):गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई द्वारा उप-कुलपति प्रो. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *