
अमृतसर, 3 जनवरी (राजन): नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग द्वारा डिफॉल्टरों के विरुद्ध कार्रवाई न करने से टैक्स कम एकत्रित हो रहा है। नगर निगम अमृतसर ने प्रॉपर्टी टैक्स की वार्षिक आमदनी का बजट 55 करोड रुपए रखा हुआ है। विभाग ने अभी तक 39.20 करोड रुपए टैक्स एकत्रित किया है।कम टैक्स एकत्रित होने का मुख्य कारण विभागीय अधिकारियों द्वारा डिफॉल्टर पार्टियों के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई न करना है। जबकि पंजाब की अन्य नगर निगमो द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों की जायदाते सील की गई है।
शहर में इस वक्त 10 हजार से अधिक डिफॉल्टर पार्टिया
नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के पास अधिकारियों की फौज है। 31 दिसंबर के बाद वित्त वर्ष 2025-26 का प्रॉपर्टी टैक्स भरने वालों को 10% जुर्माना लग रहा है। प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के अधिकारियों द्वारा इसके लिए लोगों को जागरूक नहीं किया गया है। शहर में इस वक्त 10 हजार से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स की डिफाल्टर पार्टियां है। पिछले वित्त वर्षों में दिसंबर महीने में डिफॉल्टर पार्टियों के विरुद्ध विभाग के अधिकारियों द्वारा उनकी जायदातें सील करने की कार्रवाई शुरू हो जाती थी। जिस कारण विभाग को प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित होता था। इस बार प्रॉपर्टी टैक्स के विभाग के अधिकारियों द्वारा सीलिंग की कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। जिस कारण टैक्स कम एकत्रित हो रहा है।
स्कूर्टनी केसों का भी नहीं हो रहा निपटारा
प्रॉपर्टी टैक्स विभाग भारी संख्या में स्कूर्टनी केस बकाया पड़े हुए हैं। इन केसों का निपटारा करने के लिए गठित है। कमेटी द्वारा पिछले लंबे अरसे से स्कूर्टनी किशोर का निपटारा नहीं कर रही है। इसी तरह से प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने सरकारी आदारों से भी भारी भरकम प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। सरकारी आदारों से भी विभाग द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स वसूला नहीं जा रहा है।
टैक्स एकत्रित करने के लिए कोई भी मीटिंग नहीं
वैसे तो नगर निगम अमृतसर का प्रत्येक विभाग अपनी आमदनी के लक्ष्य से काफी पीछे चल रहा है। विभागों की आमदनी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पहले निगम के वरिष्ठ अधिकारियों औऱ मेयर द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ लगातार मीटिंग की जाती थी। मीटिंग के दौरान प्रत्येक विभाग के अधिकारियों को टारगेट भी दिया जाता था। इस बार ऐसी कोई भी मीटिंग निगम के वरिष्ठ अधिकारियों और मेयर द्वारा नहीं की गई है। जिस कारण निगम के विभाग निर्धारित आमदनी के लक्ष्य से पीछे चल रहे हैं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News