Breaking News

अवैध कॉलोनिया नगर निगम के राडार पर , मुले चक्क क्षेत्र में बनी अवैध कॉलोनियों मे फतेह सिंह कॉलोनी के निर्माणों को किया ध्वस्त

अवैध कॉलोनियों पर लगातार कार्रवाई रहेगी जारी : नरेंद्र शर्मा


अमृतसर,15 अप्रैल (राजन): महानगर की अवैध कॉलोनियां नगर निगम के राडार पर हैं। मुले चक्क क्षेत्र में बनी अवैध कॉलोनियों मे से लगभग डेढ़ एकड़ में बनी फतेह सिंह कॉलोनी पर निगम के एमटीपी विभाग द्वारा डिच मशीन चला कर निवों पर बने पिल्लैरो तथा दीवारों को डिच मशीन से ध्वस्त कर दिया गया।

एमटीपी विभाग के एटीपी वरिंदर मोहन, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नवदीप कुमार, डेमो नेशन स्टाफ तथा निगम पुलिस बल के साथ इस कॉलोनी पर लगातार 1 घंटे तक कार्रवाई की गई।आज सुबह की गई कार्रवाई में एमटीपी विभाग की टीम द्वारा अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ रखें। कॉलोनी में निर्माण करने वालो के भी मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिए गए।


लगातार रहेगी कार्रवाई जारी : नरेंद्र शर्मा

एमटीपी नरिन्द्र शर्मा।

एमटीपी नरेंद्र शर्मा ने कहा कि अवैध कॉलोनियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि लोग  निगम से नक्शा मंजूर करवा कर ही निर्माण को शुरू करें।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *