Breaking News

सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर की गैर हाजिरी में नगर निगम की वित्त एंड ठेका कमेटी की मीटिंग में करोड़ों के विकास कार्यों को मंजूरी

वित्त और ठेका कमेटी की मीटिंग में मौजूद मेयर, कमिश्नर और निगम अधिकारी।

अमृतसर, 24 अप्रैल (राजन): नगर निगम अमृतसर की वित्त एंड ठेका कमेटी की मीटिंग आज निगम मुख्य कार्यालय रंजीत एवेन्यू में हुई। सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा, डिप्टी मेयर अनीता रानी की गैर हाजरी में मीटिंग में करोड़ों रुपयो  के विकास कार्यों को मंजूरी दे दी गई। मीटिंग में मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया, निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, पार्षद जगमीत सिंह, पार्षद  सुखबीर कौर  कमेटी के चार सदस्य मौजूद रहे। कमेटी के कुल 6 सदस्य हैं।

42 एजेंडा  के प्रस्ताव  और 20 टेबल एजेंडा मंजूर

वित्त और ठेका कमेटी की मीटिंग में मौजूद मेयर, कमिश्नर और निगम अधिकारी।

आज की मीटिंग में 42 एजेंडा के प्रस्ताव और 20 टेबल एजेंडा को कमेटी के चार सदस्यों ने मंजूरी दे दी गई। मीटिंग में मौजूद नगर निगम के अधिकारियों द्वारा सभी प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया गया। मीटिंग में डाले गए अधिकांश प्रस्ताव पहले से ही मेयर जितेंद्र सिंह भाटिया द्वारा इन एंटीसिपेशन अप्रूवल ऑफ़ दा कमेटी मंजूर कर दिए हुए थे। आज सभी 62 प्रस्ताव मंजूर कर दिए गए हैं।

सवा साल में तीसरी मीटिंग हुई

वित्त और ठेका कमेटी की मीटिंग में मौजूद मेयर, कमिश्नर और निगम अधिकारी।

नगर निगम अमृतसर में आम आदमी पार्टी का हाउस  का जनवरी 2025 को  गठन हुआ था। जिसमें मेयर मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया, सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा और डिप्टी मेयर अनीता रानी नियुक्त हुए थे। AAP के निगम हाउस की सवा साल में तीसरी वित्त एंड ठेका कमेटी की मीटिंग हुई है। पिछली 26 सितंबर को हुई कमेटी की बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा और डिप्टी मेयर अनीता रानी शामिल नहीं हुए थे। कमेटी के 6 सदस्यों में से 4 सदस्य शामिल होने से  मीटिंग का कोरम पूरा हो जाता है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

कांग्रेस पार्षद कोमल शाह आम आदमी पार्टी में शामिल : विधायक डॉ अजय गुप्ता, मेयर जितेंद्र सिंह भाटिया ने पार्षद को AAP में शामिल  करवाया

पार्षद कोमल शाह के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से AAP का परिवार हुआ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *