
अमृतसर, 7 मई : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की
ओर से निकाली जा रही शुकराना यात्रा अमृतसर पहुंची । मुख्यमंत्री के श्री हरिमंदिर साहिब तक पहुंचने पर भरपूर स्वागत किया गया।जहां हल्का केंद्रीय अमृतसर के विधायक डॉ अजय गुप्ता की अगुवाई में आम आदमी पार्टी के पार्षदों और वॉलिंटियर्स द्वारा सी एम मान पर फूलो की वर्षा करके सिरोंपे देकर सम्मानित भी किया गया। मुख्यमंत्री मान ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका।

मीडिया द्वारा मोहाली के खरड़ में ई डी की रेड के बारे में पूछने पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इस रेड से हमारा कोई संबंध नहीं है। किसी की कोई पुरानी कंपनी के संबंध में ई डी के अधिकारी आए हुए हैं और जांच कर रहे हैं।
मीडिया से बातचीत करते हुए सी एम भगवंत सिंह मान।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News