Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कटड़ा आहलूवालिया क्षेत्र में गलियां बनवाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

विकास कार्य का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

अमृतसर, 8 मई (राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज कटड़ा आहलूवालिया क्षेत्र में गलियां बनवाने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि वॉल्ड सिटी की सभी सड़के और गलियां बनवाने के विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सभी 14 वार्ड और तीनों पंचायतो में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

विकास कार्य का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं आने दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि रंगला पंजाब विकास प्रोजेक्ट के तहत केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपए के टेंडर जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीवरेज व्यवस्था को भी लगातार ठीक करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खापड़खेड़ी स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी बढ़ाने का कार्य भी लगातार चल रहा है। नवंबर महीने तक इस प्रोजेक्ट का कार्य पूरा हो जाएगा। जिससे केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की शत प्रतिशत सीवरेज व्यवस्था ठीक हो जाएगी।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के सभी पार्कों का भी नवीनीकरण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए नगर निगम द्वारा वर्क आर्डर जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह में इस पर कार्य शुरू हो जाएंगे।इस अवसर पर पार्षद जरनैल सिंह ढोट, एन पी ढोट, चिराग कुमार, राहुल कुमार, रितु महाजन, मोनिका भट्टी, आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब में स्कूल मनमानी फीस नहीं बढ़ा पाएंगे: कैबिनेट मीटिंग में ऑर्डिनेंस पास

अमृतसर, 22 जून :पंजाब में कोई भी प्राइवेट शैक्षणिक संस्थान अब साल में 5 प्रतिशत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *