Breaking News

नगर निगम ने कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तेज की; तीन प्रतिष्ठान सील

अभियान दौरान उपस्थित अधिकारी।

अमृतसर, 9 जून (राजन):नगर निगम अमृतसर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सार्वजनिक सड़कों पर कूड़ा-कचरा फैलाने तथा नगर निगम के स्वच्छता नियमों का लगातार उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

अभियान दौरान उपस्थित अधिकारी।

यह अभियान मेडिकल ऑफिसर हेल्थ (एमओएच) डॉ. योगेश अरोड़ा के नेतृत्व में चलाया गया ।अभियान  में आज रामबाग क्षेत्र स्थित चावला फ्रूट तथा महाजन फ्रूट, और चौक फरीद स्थित आर.के. फूड्स को सील कर दिया गया। इन प्रतिष्ठानों द्वारा बार-बार चेतावनी एवं पूर्व कार्रवाई के बावजूद लगातार सार्वजनिक सड़कों पर कूड़ा फेंका जा रहा था।

एक अलग प्रवर्तन अभियान के दौरान गियानी लस्सी तथा जियान लस्सी को सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाने और अनुचित तरीके से कचरा निस्तारण करने के आरोप में 20 हजार -20 हजार रुपए के चालान जारी किए गए।

नगर निगम ने चेतावनी दी कि आदतन उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालान, प्रतिष्ठान सील करने और अन्य कानूनी कार्रवाई सहित सख्त कदम आगे भी जारी रहेंगे। नागरिकों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों से निगम के स्वच्छता अभियानों में सहयोग करने तथा अमृतसर को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने में योगदान देने की अपील की गई।

अभियान के दौरान मुख्य सेनेटरी अधिकारी मलकीत सिंह, जे.ओ. बब्बर, सीएसआई सरबजीत सिंह, एसआई राजन, रविंदर राणा तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

कांग्रेस पार्षद कोमल शाह आम आदमी पार्टी में शामिल : विधायक डॉ अजय गुप्ता, मेयर जितेंद्र सिंह भाटिया ने पार्षद को AAP में शामिल  करवाया

पार्षद कोमल शाह के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से AAP का परिवार हुआ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *