Breaking News

ए के -47 राइफल,पिस्टल और नशीले पदार्थ सहित दो युवक गिरफ्तार :जम्मू-कश्मीर व पंजाब पुलिस की संयुक्त रेड

अमृतसर,16 जून: ड्रीम सिटी कॉलोनी में जम्मू-कश्मीर और पंजाब पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों पुलिस टीमों ने एक फ्लैट में छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार, जम्मू पुलिस को एक वांछित व्यक्ति के संबंध में अहम सूचना मिली थी। इसी आधार पर जम्मू पुलिस की टीम अमृतसर पहुंची। छापेमारी के दौरान फ्लैट से एक ए के -47 राइफल, एक पिस्टल और करीब 500 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

बरामदगी के बाद पुलिस ने पूरे.इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी।गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान सूरजदीप सिंह निवासी शेखपुरा और हरप्रीत सिंह निवासी देवीदासपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गाड़ियां भी अपने कब्जे में ले ली हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई जम्मू पुलिस की इनपुट पर की गई है। उन्होंने कहा कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में हथियार और नशीले पदार्थों का मिलना चिंता का विषय है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार और नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में एएसआई की गोलियां मारकर हत्या

मृतक हरजीत सिंह की फाइल फोटो।  अमृतसर,18 सितंबर:अमृतसर में एक एएसआई की गोली मारकर हत्या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *