
अमृतसर, 25 जुलाई (राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज 3 नए आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कटरा मोतीराम आर्य समाज स्कूल के पास, मूलेचक्क पंचायत और पंचायत कीर्तन गढ़ क्षेत्र में लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए तीनों क्लीनिक का शुभ आरंभ किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब भर में एक हजार से अधिक आम आदमी क्लीनिक शुरू करवाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों को सभी तरह की सुविधा उपलब्ध करवा रही है।उन्होंने कहा कि इन क्लीनिक में लोगों का मुफ्त इलाज किया जाता है। उन्होंने लोगों को इन सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की।
केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में 10 आम आदमी क्लीनिंग चल रहे

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में 10 आम आदमी क्लीनिंग चल रहे हैं। सेहत बीमा योजना के तहत 10 लाख रुपए तक निशुल्क इलाज करने के कार्ड लगातार उनके कार्यालय से बनवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिनके भी कार्ड नही बने हैं, वह लोग उनके कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ” मावा धिया “सत्कार योजना के तहत उनके कार्यालय में प्रतिदिन फॉर्म भरे जा रहे हैं।
लोगों को सभी मूलभूत सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों को सभी मूलभूत सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। आज सुबह ही केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के लोगों को इस योजना के तहत धार्मिक स्थल के दर्शन करने के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा जा रहा है।
इस अवसर पर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के संगठन इंचार्ज हरप्रीत सिंह अहलूवालिया,वार्ड इंचार्ज विशाल गिल, दीपक बग्गा, साजन कुमार, रितु महाजन, राहुल कुमार, मोनिका लंबा, रोम्पी जी ,विक्की कुमार , सरपंच हरजीत सिंह, सरपंच सुखदेव सिंह, क्षेत्र के लोग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News