
अमृतसर,4 अगस्त: सीआईएसएफ के जवानों ने श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा की तस्करी की एक कथित कोशिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षा जांच के दौरान, बाहर जाने वाले एक यात्री के अंडरगारमेंट्स में छिपाकर रखे गए 31,500 अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹30 लाख रुपये) बरामद किए गए।
CISF के अनुसार, जवानों की सतर्कता, मुस्तैदी और बारीक जांच के चलते इस छिपी हुई विदेशी मुद्रा का पता चला। पूछताछ के दौरान यात्री इन पैसों को रखने या ले जाने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज़ नहीं दिखा सका।
वैध दस्तावेज न दिखा पाने के बाद, CISF ने यात्री को बरामद विदेशी मुद्रा के साथ आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) के हवाले कर दिया है।
CISF ने कहा कि यह घटना देश भर के एयरपोर्ट पर गैर- कानूनी गतिविधियों को रोकने, सतर्क जांच और सहयोगी एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल के ज़रिए एविएशन सिक्योरिटी सुनिश्चित करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News